सपनों की नगरी पर अब हमलावरों का साया ! "अनसेफ सैफ"


सपनों की नगरी मुंबई अब डर की नगरी बन चुकी हैं.  मुंबई नगरी में कुछ भी, कभी भी हो सकता हैं. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं क्योकि मंगलवार रात बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले की वजह से पूरा मुंबई शहर अब अनसेफ लगने लगा हैं. मंगलवार रात २ बजे बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर अचानक एक शक़्स चोरी करने के हेतु से घुसा था. घर में काम कर रही नौकरानी उसे देख जोर से चीखी, उसकी आवाज सुन सैफ अली खान बाहर आये तो उन्होंने देखा की एक शक़्स उनके नौकरानी पर हमला करने की कोशिश कर रहा हैं तो उसे बचने के लिए सैफ अली खान आगे आये. उनकी उस चोर के साथ हाथापाई हुई और उस हाथापाई में उस चोर ने सैफ अली खान पर नौकिले चाकू से वार किया। हमला कर चोर सीढ़ी से भाग गया. घायल हुए सैफ अली खान को तुरंत बांद्रा के ही लीलावती अस्पताल में ईलाज के लिए दाखिल किया गया. अस्पताल में दाखिल होने के बाद पता चला की सैफ अली खान पर छह बार चाकू से हमला किया गया हैं. इसमें से एक वार उनकी रीढ़ की हड्डी पर भी किया गया था. उसके लिए उनका ऑपरेशन किया गया. अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने कहा की अगर घाव थोड़ा और गहरा होता तो इससे सैफ की जान भी जा सकती थी. उन्होंने यह भी कहा की अभिनेता सैफ अली खान रियल हीरो हैं और वह अस्पताल में शेर की तरह आये जबकि उनका बहुत खून बह रहा था. जिस चाकू से हमला किया गया उस चाकू का फोटो भी अब सामने आया है. चोर ने जब हमला किया था तब उस चाकू का कुछ हिस्सा सैफ के शरीर में ही रह गया था. ऑपरेशन कर उस चाकू को हटाया गया और फिर स्पाइनल फ़ूड की लिकिंग को रिपेयर किया गया. स्पाइनल में चोट के साथ साथ और 2 गहरे घाव होने की बात भी डॉक्टरने कहीं. एक बाएं हाथ में और एक गर्दन के राइट साइड में. फ़िलहाल इन चोटों को प्लास्टिक सर्जरी कर टीम ने ठीक किया हैं.   

हमला होने के बाद सोशल मिडिया पर हमलावर बिल्डिंग के सीढ़ियों से उतर के भागते हुए का सीसीटीव्ही फुटेज सामने आया था. उस के बाद पुलिस की सारी फ़ौज उस हमलावर की खोज में लग गई. आरोपी के गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही हैं. इस पुरे मामले में पुलिसने सैफ अली खान के घर में काम करनेवाले तीन लोगो की पूछताछ भी की लेकिन पूछताछ में कुछ खास नहीं मिला. इस पुरे मामले की जाँच के लिए अब तक कुल 35 टीमें गठित की गई हैं. जिसमे से 20 टीमें लोकल पुलिस की हैं और 15 टीमें क्राइम ब्रांच की हैं.  हमले की वजह से सैफ अली खान का पूरा परिवार चिंतित है. सैफ अली खान से मिलने उनकी बेटी सारा अली खान और उनके बड़े बेटे इब्राहिम खान लीलावती अस्पताल पहुंचे थे. उसके बाद सैफ की बहन सोहा और पति कुणाल खेमू भी अस्पताल गए थे. इस हमले के दूसरे दिन करीना ने अपनी चुप्पी तोड़ सोशल मिडिया पर एक पोस्ट डाल सैफ अली खान के तबियत की जानकारी देते हुए मिडिया और फैन्स से धैर्य रखे और आगे कोई भी अटकलें न लगाने की गुजारिश कर लोगो के हमदर्दी का धन्यवाद किया। 


हमला होने के बाद से अलग अलग जगहों पर हमलावर के होने की खबर सामने आ रही हैं. लेकिन 36 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चूका है पर हमलावर का पता अब तक पुलिस नहीं लगा पाई हैं. जिस शख्स की तस्वीरें सोशल मिडिया पर यह कह कर वायरल ही रही हैं की जिस शख्स ने सैफ पर हमला किया वो पुलिस की पकड़ में है पर दरअसल वो शख्स कोई और ही था. अब तक पुलिस असली हमलावर को पकड़ नहीं पाई हैं. जिस तरह से हमले को अंजाम दिया गया, जिस तरह से हमलावर घुसा और फरार हुआ उससे साफ साफ है की बिना किसी जान पहचान के इस हमले को अंजाम नहीं दिया जा सकता हैं.


सैफ अली खान पर हुए इस हमले के बाद सोशल मिडिया पर बॉलीवड के कई अभिनेता और अभिनेत्रीयों ने सेफ पर हुए हमले को लेकर हमदर्दी भरे पोस्ट किये तो कइयों ने पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल उठाये. हमले के बाद राजनीती गलियारों से भी कई सारे नेताओ के पोस्ट सामने आये. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी इस हमले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की, "मुझे लगता है मुंबई शहर देश का सबसे सुरक्षित शहर हैं. यह सच है की कभी कभी कुछ घटनाये होती हैं, और उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए. लेकिन यह कहना सही नहीं है की ऐसी घटनाओं के कारन मुंबई असुरक्षित हैं." मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद क्या मुख्यमंत्री का यह कहना सही है की नहीं इस पर कई सारी चर्चाएं सोशल मिडिया पर चली. मुख्यमंत्री के बयान के बाद उद्धव ठाकरे गट के नेता संजय राउत ने भी मिडिया से बात करते वक्त इस हमले के बारे में बयां दिया बयान देते वक्त उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा और पुलिस प्रशासन पर ही कई सरे सवाल उन्होंने उठाये हैं. 

इस सब मामले के बाद अब यह सवाल उठने लगा हैं की,अपराधियों में पुलिस प्रशासन का कोई डर मौजूद नहीं हैं क्या? पुलिस की फ़िलहाल कारवाई चल रही हैं पर 36 घंटे से ज्यादा का समय बीत चूका हैं, सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा चुके हैं, घर के नौकरों से पूछताछ की जा चुकी हैं. लेकिन अब तक हमलावर पकड़ा नहीं गया हैं. अभी भी मुंबई के गलियारों में हमलावर खुलेआम घूम रहा हैं. 


#saifalikhan #attackonsaif #saifattacked #mumbai #lilavatihospital #saifalikhanattackedupdate #saif #taimur #karinakapoorkhan #karinakapoor #socialmedia #attacked #robbery #misterycase #mumbaipolice

Comments